बांकेबिहारी दर्शन के लिए वीआईपी को मिली राहत,आम श्रद्धालुओं की और बढ़ीं मुश्किलें, जानें क्या हुआ बदलाव
धनंजय सिंह | 24 Nov 2025
मथुरा।वृंदावन के श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए वीआईपी को राहत मिली है।वहीं आम श्रद्धालु भीड़ में ही फंसकर अपने बांकेबिहारी का दर्शन कर रहे हैं।मंदिर प्रबंधन ने परिसर में लगे वीआईपी कठघरे को और भी बढ़ा दिया है। पहले लगे छोटे कठघरे को वहां से हटा दिया गया था। अब वीआईपी गैलरी और बढ़ी हो गई है।
श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास में प्रबंधन ने वीआईपी के लिए सुविधा बढ़ाने का काम किया किया है।अभी तक श्रद्धालुओं के हित की बात की जा रही थी,लेकिन अभी केवल वीआईपी का ध्यान रखा गया है। मंदिर में पहले जिस वीआईपी कठघरे को हटाया गया था अब उसे तीन गुना बढ़ा कठघरा मंदिर में लगाया गया है। इस कठघरे में केवल वीआईपी को ही आने दिया जा रहा है। कुछ सेवायतों को भी अंदर जाने की इजाजत हैं। आम श्रद्धालु भीड़ में फंसकर ही ठाकुर जी के दर्शन कर रहे हैं। कठघरे का दायरा बढ़ने से मंदिर प्रांगण पहले से और भी छोटा हो गया है। भीड़ बढ़ने के कारण हालात खराब हो रहे हैं। रविवार को मंदिर में मौजूद भीड़ एक दूसरे को धक्का देकर दर्शन के लिए आगे बढ़ रही थी।
बांकेबिहारी मंदिर में बनाए गए कठघरे में दो विवाहित जोड़ों ने अपनी शादी की सालगिरह भी मनाई। कठघरे के अंदर पहुंचकर दोनों दंपती ने एक दूसरे को माला पहनाई। इस बात पर मंदिर में मौजूद कुछ श्रद्धालुओं ने विरोध भी किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि मंदिर में कुछ लोगों को विशेष तरीके की सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन आम श्रद्धालु परेशान हो रहा है। उसकी कोई सुधि लेना वाला नहीं है। मंदिर में बेहतर व्यवस्थाएं के दावे तो किए जा रहे लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और हैं।
रामनगरी,काशी की तरह धार्मिक पर्यटन हब बनेगा चित्रकूट,बदलेगी तस्वीर,90 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण, भेजा गया प्रस्ताव
बिहार से आया शराब का प्यासा,गंगा में नहाते हुए पी रहा था बीयर,हो गया वायरल,अब केस दर्ज
गंगा एक्सप्रेसवे से नैमिषारण्य की राह हुई आसान, तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद
रामपथ,भक्तिपथ और धर्मपथ के बाद राजा दशरथ की समाधि तक बनेगा 15 किमी लंबा दशरथ पथ
महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ को 24 घंटे में मिला 6 लाख का न्योता,यूपीआई से उमड़ा भक्तों का सैलाब
कल से शुरू हो रहा है माघ मेला,नोट करें पवित्र स्नान की सभी तारीखें
100 यात्रियों को भी 18 दिन में सैर नहीं करा पाया हाइड्रोजन जलयान,ये है बड़ी वजह
ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,जाम हुआ वृंदावन,सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने
नए साल से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़,स्पर्श दर्शन और प्रोटोकॉल पर रोक,ड्रोन से हो रही निगरानी
नए साल के लिए वृंदावन में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें क्या है पुलिस का मास्टर प्लान
पीटीआर के चूका बीच पर नए साल पर उमड़ेंगे पर्यटक,जनवरी के पहले सप्ताह तक सभी हटें बुक
श्रद्धालुओं को नए साल का तोहफा,नमो घाट पर अब सुबह भी होगी गंगा आरती,उमड़ेगी पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़
माघ मेला 11 दिन बाद होगा शुरू,संगम तट पर अभी से उमड़ने लगे लोग
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved