भड़की मालगाड़ी के डिब्बे में आग,मच ग‌ई अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू


भड़की मालगाड़ी के डिब्बे में आग,मच ग‌ई अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

धनंजय सिंह | 15 Nov 2025

 

 

बरेली।दिल्ली से झारखंड जा रही मालगाड़ी के एक डिब्बे में शनिवार सुबह परसाखेड़ा में अचानक आग भड़क गई। बरेली जंक्शन पर पहुंचने से पहले ही लोको पायलट ने बोगी से धुआं निकलते देखा और तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे अफसर अलर्ट हो गए और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला लिया गया। बरेली जंक्शन पर मालगाड़ी को रोका गया।

जिस डिब्बे में आग लगी थी, उसे तत्काल ट्रेन से अलग कर दिया गया। एहतियात के तौर पर रेलवे कर्मियों ने आसपास का क्षेत्र खाली करा लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाया।

 आग किन कारणों से लगी,यह अभी पता नहीं चला है। रेलवे की टीम ने जांच शुरू कर दी है। एक घंटा बाद मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि घटना सुबह की है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच कराई जा रही है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved