अयोध्या दीपोत्सव:डेढ़ लाख से अधिक दीयों से रोशन हुआ भव्य राम मंदिर, हिंदुत्व के फायरब्रांड सीएम योगी ने जलाया पहला दीप
धनंजय सिंह | 20 Oct 2025
अयोध्या।चौदह वर्षों के वनवास के बाद लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आगमन की खुशी में आयोजित होने वाले दीपोत्सव पर रविवार को भव्य राम मंदिर और श्रीराम जन्मभूमि परिसर दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठा।राम मंदिर और राम दरबार सहित परकोटे के सभी मंदिरों,शेषावतार मंदिर और कुबेर टीला स्थित कुबेरेश्वर नाथ महादेव मंदिर में देशी घी के दीपक जलाए गए पूरे परकोटे की दीवारों,सप्त मंडपम और कुबेर टीला में मोम के दीपक जलाए गए।जन्मभूमि पथ,चारों प्रवेश द्वारों और पंचवटी व अन्य स्थानों पर सरसों के तेल के दीपक जलाए गए। भव्य राम मंदिर डेढ़ लाख से अधिक दीयों से रोशन हुआ।पहला दीप हिंदुत्व के फायरब्रांड मुख्यमंत्री योगी ने प्रज्ज्वलित किया।
सुसज्जित हुई 10 कुंतल फूलों से रंगोली
लगभग सवा पांच बजे भव्य राम मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला का दर्शन पूजन किया और रामलला के समक्ष सबसे पहले स्वयं दीपक प्रज्ज्वलित किया। बता दें कि यह वह पल था जब अमावस्या की काली घटाएं पूरे वातावरण को अपने आगोश में समेटने को आतुर थीं,ठीक उसी पल दीप प्रज्ज्वलित कर चतुर्दिक रोशनी का विस्तार कर परिसर को प्रकाशमान कर दिया गया।दीपों के प्रज्ज्वलित होने के साथ परिसर में मौजूद स्वयंसेवकों ने उत्साह और उल्लास में जय श्रीराम का उद्घोष किया। यह उद्घोष लगातार श्रद्धालुओं के बीच भी प्रतिध्वनित होता रहा।
अलग-अलग स्थानों पर सजाई गई नयनाभिराम रंगोली
पूरे राम मंदिर परिसर को कृत्रिम और प्राकृतिक फूलों की लड़ियों से सुसज्जित किया गया।राम मंदिर और राम दरबार समेत अलग-अलग स्थानों पर नयनाभिराम रंगोली सजाई गई। इस रंगोली को आकर्षक बनाने के लिए सुंदर फूलों के संयोजन से सजाया गया था। बता दें कि इस रंगोली के निर्माण के लिए दस कुंतल फूलों का प्रयोग किया गया। इस कार्य में अवध विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स के छात्र छात्राओं की अहम भूमिका रही। इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय,तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डाॅक्टर अनिल मिश्र और मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने पर्व की बधाई देते हुए स्वागत किया।
आमदनी कम,खर्च ज्यादा,गैस सिलेंडर की बढ़े हुए दामों पर यूपी की गृहिणियों ने ये कहा
कृष्ण के रंग में रंगी आईपीएस अंशिका वर्मा,बनेंगी राजस्थानी घराने की दुल्हन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने की तैयारी में सजने लगा राम मंदिर,श्रीराम नाम मंदिर की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति
यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अच्छी खबर,हवाई सफर का रास्ता हुआ साफ,मिला एयरोड्रम लाइसेंस
बहराइच में पेट्रोल पंपों पर लगी लाइनें,दाम बढ़ने की आशंका पर पेट्रोल-डीजल डंप कर रहे लोग
37 सालों से नहीं सोए भैया दास महाराज,16 साल तक अन्न त्याग और मौन व्रत का दावा,सात समंदर पार तक चर्चा
उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने किया उत्तराखंड शक्ति कम्युनिटी समिट का सफल आयोजन
बटुकों के साथ हुआ था यौन उत्पीड़न,मेडिकल रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को होगी जेल या मिलेगी बेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका पर सुनाई कल,हाईकोर्ट पर टिकी सबकी नजर
यौन शोषण मामले में फंसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा,गिरफ्तारी से बचने के लिए दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका
श्रीबांकेबिहारी के भक्तों को बड़ी राहत,मंदिर में नई व्यवस्था,होली पर जानें कैसे कर सकेंगे ठाकुर जी के दर्शन
यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज,सर्दी की विदाई के साथ गर्मी ने ली अंगड़ाई,फरवरी में पारा 30 के पार,दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री से ज्यादा का अंतर कर रहा परेशान
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved