51 करोड़ लोगों ने देखी ऑनलाइन रामलीला,बना रिकॉर्ड, 40 देशों में 26 भाषाओं में हो रहा है प्रसारण


51 करोड़ लोगों ने देखी ऑनलाइन रामलीला,बना रिकॉर्ड, 40 देशों में 26 भाषाओं में हो रहा है प्रसारण

धनंजय सिंह | 26 Sep 2025

 

अयोध्या।प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के रामकथा पार्क में फिल्मी कलाकारों से सजी रामलीला ने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर इस बार दर्शकों का अद्भुत रिकॉर्ड रच दिया है।परंपरा और तकनीक का ऐसा संगम हुआ कि सिर्फ तीन दिनों के अंदर 51 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन रामलीला देखी। रामलीला का दूरदर्शन के साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है।

फिल्मी कलाकारों की जीवंत अदाकारी ने लोगों को इतना मोह लिया कि रामकथा के इस प्रसारण को पूरे विश्व में जमकर देखा जा रहा है।रामलीला का ऑनलाइन प्रसारण 40 देशों में 26 भाषाओं में हो रहा है।

फिल्मी रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि अयोध्या में फिल्मी कलाकारों की रामलीला 2020 में शुरू हुई थी।ऑनलाइन प्लेटफार्म पर हर साल दर्शकों की संख्या बढ़ती गई। उन्होंने बताया कि पिछले साल 41 करोड़ ने ऑनलाइन रामलीला देखकर रिकॉर्ड बनाया था। इस वर्ष तीन दिनों में ही पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया।

रामलीला देखने के लिए लिंक
https://x.com/ARamleela
https://www.youtube.com/@ayodhyakiramleela
https://www.facebook.com/ayodhyakiramleela/


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved