यूयू के 13 शिक्षक विश्व के शीर्ष 2 फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल


यूयू के 13 शिक्षक विश्व के शीर्ष 2 फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल

धनंजय सिंह | 25 Sep 2025

 

देहरादून।उत्तरांचल विश्वविद्यालय के 13 विशिष्ट शिक्षक विश्व के शीर्ष 2 फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुए हैं।यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाती है,बल्कि उत्तराखंड को भी विश्व पटल पर स्थापित करती है।

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विश्व के शीर्ष 2 फीसदी वैज्ञानिकों की सूची तैयार की गई है।यह सूची विश्वभर के लाखों शोधकर्ताओं का मूल्यांकन करती है और उनके शोध के प्रभाव के आधार पर शीर्ष 2 फीसदी वैज्ञानिकों की पहचान करती है।इसमें शोधकर्ताओं के उद्धरण,एच-शुचकांक और अन्य ग्रंथ शूचि  संकेतकों के मानकीकृत आंकड़े शामिल होते हैं ।शोधकर्ताओं को 22 वैज्ञानिक क्षेत्रों और 174 उप-क्षेत्रों में वर्गीकृत किया जाता है।यह रैंकिंग स्कोपस डेटाबेस से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित होती है और उन वैज्ञानिकों को उजागर करती है,जिनका कार्य विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है।

उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने कुलपति प्रोफेसर धर्म बुद्धि को विशेष रूप से बधाई दी है।प्रो.धर्म बुध्दि साल 2021 से लगातार पांचवीं बार इस सूची में शामिल हुए हैं।अन्य संकाय सदस्य जो शीर्ष 2 फीसदी शोधकर्ताओं में शामिल हैं और जिन्हें जितेन्द्र जोशी अध्यक्ष उत्तरांचल विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया है,उनमें प्रोफेसर राजेश सिंह,निदेशक  रिसर्च  एवं इनोवेशन, प्रोफेसर अनीता गहलोत संयुक्त निदेशक अनुसंधान एवं नवाचार, डॉक्टर कपिल जोशी, डॉक्टर मनवीर सिंह और अन्य शिक्षक।

उत्तरांचल विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेन्द्र जोशी और उपाध्यक्ष मिस अंकित जोशी ने इस उपलब्धि को संकाय सदस्यों की प्रतिबद्धता, ज्ञान और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान का प्रमाण बताया और इसे उत्तराखंड और देश के लिए गर्व का क्षण कहा।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved