दिल्ली में लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर,मंत्री प्रवेश वर्मा बोले- किसी को घबराने की जरूरत नहीं
मनोज बिसारिया | 03 Sep 2025
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं।सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले छह महीनों में यमुना नदी की जल-वहन क्षमता बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं।आईटीओ बैराज के निरीक्षण पर आए मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंतित होने या घबराने की कोई जरूरत नहीं है,क्योंकि स्थिति नियंत्रण में है।
मंत्री प्रवेश वर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले छह महीनों में नदी की जलवहन क्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा कदम उठाए गए हैं।वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और अगर जलस्तर एक या दो मीटर और बढ़ता है, तो भी 2023 की तरह पानी दिल्ली की सड़कों पर नहीं आएगा।
मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि यमुना नदी का पानी अधिकृत क्षेत्र में बने किसी भी मकान में नहीं घुसा है। बाढ़ का पानी उन्हीं मकानों में घुसा है,जिन्होंने पूर्व में चेतावनी दिए जाने के बावजूद बाढ़ वाले क्षेत्र में अपने मकान बनाए। हमारी बचाव टीम काम कर रही हैं।अगर जलस्तर 209 मीटर तक भी पहुंच जाता है, तो भी अधिकृत क्षेत्र में बने किसी भी मकान में बाढ़ का पानी नहीं घुसेगा।हमें उम्मीद है कि शाम तक जलस्तर कम होना शुरू हो जाएगा।
बता दें कि बुधवार सुबह आठ बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 206.83 मीटर दर्ज किया गया,जो निकासी के निशान 206 मीटर से ऊपर है।जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है और ओआरबी को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।तीन बैराजों हथिनीकुंड,वजीराबाद और ओखला से पानी के प्रवाह की लगातार 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
बता दें कि राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस बीच जिला प्रशासन निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है और ओआरबी को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे छोड़े जा रहे पानी की भारी मात्रा है। पूर्वानुमान के अनुसार जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे बनाने की दी इजाजत,लगाई एक शर्त
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल,कहा-रावण का अंत हुआ,कंस का अंत हुआ,हिटलर और मुसोलिनी का भी अंत हुआ
चैतन्यानंद सरस्वती को अग्रिम जमानत नहीं,कोर्ट ने खारिज की याचिका,कहा- हिरासत में पूछताछ जरूरी
दिल्ली में वाहनों का घटा घनत्व,बढ़ा मेट्रो पर भरोसा,सड़क हादसों में भी आई कमी
दिल्ली पुलिस की गाड़ी ने सोते हुए व्यक्ति को कुचला,मौके पर हुई मौत,दो पुलिसकर्मी निलंबित
एक हफ्ते तक दिल्ली में नहीं होगी बारिश,यूपी और बिहार में बरसेंगे बदरा,उत्तराखंड में येलो अलर्ट,जानें 10 राज्यों का हाल
दिल्ली में अगले 5 दिनों तक नहीं होगी बारिश,गर्मी बढ़ेगी,यूपी से लेकर बंगाल तक बरसेंगे बदरा,जानें पहाड़ों का हाल
तिहाड़ जेल का ब्रिटिश टीम ने किया दौरा,भगोड़ों को भारत वापस लाने की कोशिशें तेज
बारिश,बाढ़ और बर्बादी,यमुना ये तूने क्या किया,दिल्ली में फसलें बर्बाद,किसानों को पानी उतरने का इंतजार
बाढ़ से कराह रहे पंजाब के लिए आगे आई रेखा सरकार, भेजेगी मदद के लिए 5 करोड़
दिल्ली में बिगड़े हालात,यमुना का जलस्तर 207 मीटर पार, लोग बिस्किट से कर रहे गुजारा
क्या दिल्ली फिर देखेगी यमुना का कहर, 2023 की वो भीषण बाढ़ है याद
मोदी-पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात से अमेरिका को याद आई दोस्ती,यूएस दूतावास ने किया पोस्ट
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved