मुजफ्फरनगर में भक्ति और देशभक्ति का प्रेरणादायक मेल:देवाधिदेव महादेव के भक्तों का अनोखा अंदाज, 511 फीट की तिरंगा कांवड़ यात्रा


मुजफ्फरनगर में भक्ति और देशभक्ति का प्रेरणादायक मेल:देवाधिदेव महादेव के भक्तों का अनोखा अंदाज, 511 फीट की तिरंगा कांवड़ यात्रा

धनंजय सिंह | 18 Jul 2025

 

मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ मेले में इस बार भक्ति के साथ देशभक्ति का रंग छाया है।सावन महीने  जहां कांवड़ियां कांवड़ लेकर देवाधिदेव महादेव के जलाभिषेक के लिए निकल पड़े हैं तो वहीं एक विशेष तिरंगा कांवड़ सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। 511 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ किसानों की एक टोली द्वारा तैयार की गई है,जो इसे हरिद्वार से लेकर बागपत के प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर तक ले जा रही है।

बता दें कि दिल्ली-देहरादून एन‌एच-,58 पर यह टोली अपने अनूठे अंदाज़ में देश के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है।कांवड़ पर लहराता विशाल तिरंगा न सिर्फ लोगों को भावुक कर रहा है, बल्कि यह संदेश भी दे रहा है कि देवाधिदेव महादेव की भक्ति के साथ देशभक्ति भी हमारे दिलों में बसी है।कांवड़ यात्रा के इस विशेष रूप ने रास्ते में लोगों को आकर्षित किया है और हर जगह इसे देखने वालों की भीड़ उमड़ रही है।यह तिरंगा कांवड़ न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह देश के वीर जवानों के सम्मान में उठाया गया एक प्रेरणादायक कदम भी है।

टीम का नेतृत्व कर रहे मुकेश कुमार ने बताया कि 2017 में उन्होंने 121 फीट की कांवड़ से शुरुआत की थी।साल दर साल इसमें बढ़ोतरी होती गई है।साल 2018 में 151 फीट और अब 2025 में यह 511 फीट तक पहुंच चुकी है। मुकेश ने बताया कि कुल 43 किसानों की यह टोली हर दिन करीब 10 से 12 किलोमीटर पैदल यात्रा कर रही है। शिवरात्रि के दिन ये शिवभक्त पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर अपनी यात्रा का समापन करेंगे।

मुकेश ने कहा कि भारतीय सेना में सभी जवान किसानों के बेटे है जो सरहद पर देश की रक्षा कर रहे है,इस लिए ये तिरंगा कावड़ उनके नाम की ला रहे हैं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved